UPSRTC Recruitment 2024: 12वी पास के लिए आ गई बिना परीक्षा की सीधी भर्ती, आवेदन फॉर्म भरना शुरू

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती। यूपी रोडवेज के छह क्षेत्रों में कंडक्टर पद के लिए 1649 पदों की भर्ती का नोटीफिकेशन जारी हुआ है। यह भर्ती प्रक्रिया 2024 में ही पूरी की जाएगी। यूपी रोडवेज में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार जल्दी अपना आवेदन करें। कुल छह क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से यह भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुका है।

इन 6 क्षेत्रों में बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, लखनऊ और नोएडा शामिल है। हर एक डिवीजन में पदों की संख्या अलग-अलग रखी गई है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। आपको यूपी सरकार के सेवायोजन पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म अप्लाई करना होगा। फॉर्म भरने का पूरा तरीका हम आपको आज के इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं। सही तरीके से अपना आवेदन फॉर्म भरने के लिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान पूर्वक पड़े।

UPSRTC Recruitment 2024

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन में कुल 1649 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी के 6 डिवीजन के अंदर यह भर्ती की जानी है। सभी डिविजनों के अंदर अलग-अलग वैकेंसीया निकाली गई है जैसे की अलीगढ़ 239 पद, लखनऊ 288 पद, मुरादाबाद 557 पद, बरेली 256 पद, गाजियाबाद 147 पद, नोएडा 162 पद इस प्रकार से कुल 6 डिविजनों में 1649 पदों पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन द्वारा कंडक्टर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों को भर्ती किया जाएगा।

यूपी रोडवेज में कंडक्टर के पद पर फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ योग्यताओं और पात्रताओं का ध्यान रखना होगा। यूपी सरकार द्वारा मांगी गई पात्रताओं को पूर्ण करने वाला विद्यार्थी यहां पर आवेदन कर पाएगा। आपकी इन पात्रता में योग्यता, आयु सीमा, नागरिकता आदि शामिल हैं।

यूपी रोडवेज में कंडक्टर पद का फॉर्म भरने के लिए मुख्य पत्रताएं

रोडवेज में कंडक्टर पद के लिए फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं। फॉर्म अप्लाई करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। और अभ्यर्थी के पास ट्रिपल सी (CCC) प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके लिए आपको UP रोडवेज के सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं पूरी प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक देखें।

  • फॉर्म भरने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
  • फॉर्म भरने के लिए आपके पास ट्रिपल सी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • फॉर्म भरने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • कुछ आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी जो आप सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन पत्र में देख पाएंगे।
  • फॉर्म भरने वाला उम्मीदवार मूल रूप से भारत का नागरिक होना चाहिए।

राज्य परिवहन में कंडक्टर पद भर्ती के लिए आयु छूट

तो दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन की ओर से यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती के फॉर्म भरे जाने शुरू हो चुके हैं। जिसमें उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप किसी आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आते हैं जैसे (अन्य पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) तो आपको आयु सीमा में उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण छूट भी दी जाएगी।

राज्य परिवहन कंडक्टर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

यूपी रोडवेज भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको परिवहन निगम की ऑफिशल वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। यह फॉर्म भरने के लिए आपको उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग की तरफ से जब फॉर्म भरने की तिथि जारी की जाएगी तब आप इस फॉर्म को भर पाएंगे।

यूपी रोडवेज में कंडक्टर पद के लिए भर्ती 2023 में ही पूरी होनी थी। लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण इस भर्ती प्रक्रिया को पिछले वर्ष पूरा नहीं किया गया। इसलिए मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भर्ती जून 2024 महीने के आखिरी तक परिवहन विभाग द्वारा पूर्ण की जायेगी। और भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

रोडवेज कंडक्टर भर्ती शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों यूपी सरकार की तरफ से सभी उम्मीदवारों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अगर उम्मीदवारों को कहीं पर भी ऐसा लगता है कि उनसे इस भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार की अवैध धनराशि मांगी जाती है। या फिर उनके साथ कोई भेदभाव किया जाता है। या फिर उनको भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या कोई संदेह नजर आता है तो वह यूपी परिवहन निगम की हेल्पलाइन नंबर 18001802877 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Comment