Army Agniveer Vacancy: 10वी पास वालो के लिए 25 हजार पदों पर नई भर्ती, यहाँ जाने पूरी जानकारी

आर्मी अग्निवीर भर्ती का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए सरकार की तरफ से एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए 25000 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसका सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार जल्दी से जल्दी आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर दें।

आवेदन फॉर्म 8 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक भरे जाएंगे। 21 मार्च के बाद आप आर्मी अग्निवीर भर्ती में आवेदन नहीं कर पाएंगे। आर्मी अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने के लिए मुख्य योग्यता 8वीं 10वीं और 12वीं रखी गई है इससे ज्यादा पढ़ाई करने वाले छात्र भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

Army Agniveer Vacancy

भारत के जवानों के लिए इंडियन आर्मी की तरफ से आर्मी में अग्निवीर भर्ती करने का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जिसके अंदर 25000 पदों के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। आर्मी अग्नि वीर भर्ती में अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसमें आप अपनी योग्यता के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने का मोड है वह ऑनलाइन रहेगा। आपको इंडियन आर्मी की ऑफिशल वेबसाइट पर अपने फार्म को भरना होगा।

आर्मी अग्नि वीर भर्ती में जो पद शामिल किए गए हैं। वह पद कुछ इस प्रकार है अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन आदि पद शामिल है। इन सभी पदों में से किसी भी पद के लिए आप आवेदन कर सकते हैं फॉर्म कैसे भरना है, आवेदन शुल्क क्या होगा, भर्ती प्रक्रिया क्या है, यह सभी जानकारी हम आपको आज किस आर्टिकल में बताने वाले हैं। सही तरीके से आवेदन करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़ें।

आर्मी अग्निवीर भर्ती फॉर्म भरने के लिए योग्यता

इंडियन आर्मी अग्निवीर का फॉर्म भरने के लिए आपकी क्वालिफिकेशन कम से कम 8वी पास होनी चाहिए। उसके अलावा कुछ पदों के लिए आपकी योग्यता 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए। सभी पदों के लिए फॉर्म अप्लाई करने की उम्र ज्यादा से ज्यादा 12वीं पास रखी गई है। अन्यथा कुछ पदों के लिए 8वीं पास विद्यार्थी भी फॉर्म भर सकते हैं।

आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आयु सीमा

अगर आप आर्मी अग्निवीर का फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं तो आपकी उम्र कम से कम 17.5 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 21 वर्ष तक होनी चाहिए आपकी आयु की गणना फॉर्म भरे जाने की तिथि से की जाएगी।

आर्मी अग्निवीर भर्ती में फॉर्म भरने का आवेदन शुल्क

इंडियन आर्मी की तरफ से 25000 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी हुआ है। जिसके फॉर्म भरे जाने शुरू हो गए हैं। फॉर्म भरने के लिए इंडियन आर्मी की तरफ से आपसे कोई भी फीस नहीं ली जा रही है। आवेदन शुल्क बिलकुल जीरो रखा गया है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है।

वह बिल्कुल फ्री में इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में आवेदन कर सकता है। आप घर बैठकर अपने मोबाइल से भी इस फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं। या फिर आप किसी भी नजदीकी फॉर्म की दुकान पर जाकर यह फार्म भरवा सकते हैं।

आर्मी अग्निवीर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने के कुछ दिन बाद इंडियन आर्मी की तरफ से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती चयन प्रक्रिया में आपको कुछ मुख्य परीक्षणों से गुजरना होगा। वे मुख्य परीक्षक कुछ इस प्रकार से होंगे।

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की तरफ से आपको एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण में आपसे रेस मवाई जाएगी।
  • उसके बाद आपका शारीरिक माप परीक्षण किया जाएगा।
  • उसके बाद आपका मेडिकल किया जाएगा।
  • उसके बाद आपका टाइपिंग टेस्ट/ट्रेड टेस्ट (अगर आपने कोई ऐसा पद भरा है, जिसके अंदर यह प्रशिक्षण आवश्यक हो) लिया जाएगा।
केटेगरीहाइट (सेमी)चेस्ट (सेमी)
अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)17077/82
अग्निवीर (तकनीकी)17077/82
अग्निवीर (क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी)16277/82
अग्निवीर (ट्रेड्समेन)17076/81

इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरने और इन सभी में उत्तीर्ण होने के बाद आपको दस्तावेज सत्यापन करना होगा। दस्तावेज सत्यापन करने के बाद आपकी चयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको फाइनल लिस्ट लगाकर जॉइनिंग के लिए बुला लिया जाएगा।

आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के फॉर्म 8 फरवरी 2024 से भरे जाने शुरू हो चुके हैं। जिनकी अंतिम तिथि 21 मार्च 2024 रखी गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आपको सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। फॉर्म भरने की जो प्रक्रिया है वह आपकी ऑनलाइन रहेगी।

  • इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का फॉर्म भरने के लिए आपको इंडियन आर्मी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म में जो भी जानकारी मांगी गई है उसे अपने दस्तावेजों के अनुसार ठीक से भर लेना है।
  • उसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों को जेपीजी फॉर्मेट में वहां पर अपलोड कर देना है।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है फॉर्म सबमिट होने के बाद फार्म का प्रिंट आउट आपको फोन में सेव कर लेना है या फिर उसका प्रिंट निकलवा लेना है।
  • जब आपका एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे तब आप फॉर्म में दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर से ही अपना एडमिट कार्ड देख पाएंगे।

1 thought on “Army Agniveer Vacancy: 10वी पास वालो के लिए 25 हजार पदों पर नई भर्ती, यहाँ जाने पूरी जानकारी”

Leave a Comment