MP Board Admit Card 2024: एमपी बोर्ड ने जारी कर दिए एडमिट कार्ड, यहाँ से डाउनलोड करें

मध्य प्रदेश की कक्षा दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड मे अध्ययन कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं व 12वीं परीक्षा का प्रवेश पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा जारी कर दिया गया है। बता दे बोर्ड ने अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है ऐसे में अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किए गए प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से डाऊनलोड किया जा सकता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से सिर्फ विद्यालय द्वारा ही डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि आप अपने विद्यालय की सहायता से एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकते हो। इसीलिए यहां पर हमने विद्यालयों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सांझा की हुई है।

MP Board Admit Card 2024

जैसा कि आपको ज्ञात है कि मध्यप्रदेश में अयोजित होने वाली 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके है। अब जल्द ही अभ्यर्थी को उनके विद्यालय द्वारा डाउनलोड किया जायेगा। फिर उसमे आवश्यक सील साइन के साथ ओरिजनल एडमिट कार्ड के रूप में अभ्यर्थियों को सौप दिया जायेगा। तो यदि आप अपना प्रवेश पत्र प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने विद्यालय से संपर्क करने की आवश्यकता है।

इसके अलावा अभ्यर्थी अपना डमी एडमिट कार्ड mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। जिससे अभ्यर्थियों को पहले ही एडमिट कार्ड में दी गई सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी। बता दे विद्यालय द्वारा ओरिजनल एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को कुछ दिनों की प्रतीक्षा करनी होगी। इसीलिए पहले ही जानकारी देखने के लिए आप कुछ आसान चरणो का पालन करके अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड में उल्लेखित जानकारी

यदि आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लेंगे तो आपको परीक्षा से संबंधित निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी।

  • छात्र का हस्ताक्षर
  • छात्र का रोल नंबर
  • परिक्षा केंद्र का नाम
  • परिक्षा तारीख व समय
  • महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
  • विषय का नाम व विषय कोड

एमपी बोर्ड परीक्षा कब से शुरू

मध्यप्रदेश की 10वी तथा 12वी बोर्ड की परीक्षाएं इस बार फरवरी माह से ही आयोजित होने का रही है। इसीलिए बोर्ड द्वारा इतनी जल्दी एडमिट कार्ड जारी किया गया है। क्योंकि हर साल एडमिट कार्ड फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाते है। इस बार एमपी बोर्ड परिक्षा का इतनी जल्दी आयोजन करने के पीछे का कारण जाने तो लोकसभा चुनाव नजदीक है। इसीलिए चुनाव से पहले सरकार सभी परीक्षाएं जल्द से जल्द आयोजित करने पर जोर दे रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे मध्यप्रदेश की 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से 5 मार्च तक किया जायेगा। जिसमे दसवीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगी। जबकि कक्षा 12वी की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से लेकर 5 मार्च 2024 तक किया जायेगा।

How to download MP Board Admit Card 2024

मध्यप्रदेश में अयोजित की जाने वाली कक्षा 10वी व 12वी बोर्ड की परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाऊनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए चरणो का पालन करना होगा।

  • अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा।
  • फिर वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर आपको MP Board Admit Card 2024 की लिंक दिखाई देने लगेगी तो उस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद नए पेज पर आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए स्कूल की आईडी तथा पासवर्ड होना आवश्यक है।
  • लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी की जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के तुरंत बाद अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा।
  • फिर आप अपने भविष्य की आवश्यकता के अनुसार डाउनलोड करे तथा प्रिंटआउट भी निकाल ले।
  • वही इसके अलावा विद्यालय अपने जिले और अन्य जानकारी दर्ज करके सम्पूर्ण विद्यालय के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड एकसाथ डाउनलोड कर सकते है।

आपको बता दे कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के द्वारा एमपी बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है जिन्हे छात्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। वैसे आपको बता दे कि अभ्यर्थी को ओरिजनल एडमिट कार्ड विद्यालय से ही प्राप्त होगा।

Leave a Comment